सुजानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई:– ई-रिक्शा, मोबाइल लूट गिरोह के 4 शातिर गिरफ्तार


भारतीय सहारा संवाददाता
सुजानगंज, जौनपुर । थाना सुजानगंज पुलिस ने ग्राम बसरही में मालवाहक ई-रिक्शा चोरी और ग्राम कुरावा में मोबाइल छिनैती करने वाले 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 1 मालवाहक ई-रिक्शा और 4 एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।
थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 रामभवन यादव अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी बारा पंचरास्ता के पास चौबेपुर नहर रोड पर मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर आज सुबह करीब 4:45 बजे चारों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. शिवम यादव 19 वर्ष, पुत्र नागेश यादव, निवासी कन्धरपुर, थाना लाइनबाजार
2. *रोहित सोनी* 19 वर्ष, पुत्र अनिल सोनी, निवासी मड़ियाहूँ, थाना मड़ियाहूँ
3. *कुलदीप सिंह* 20 वर्ष, पुत्र यशवन्त सिंह, निवासी भौचन्दपुर, थाना लाइनबाजार
4. *अमन सरोज* 22 वर्ष, पुत्र राजकुमार सरोज, निवासी मदारपुर, थाना लाइनबाजार
दो मुकदमों का खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम बसरही से ई-रिक्शा चोरी की घटना मु0अ0सं0 240/2025 धारा 303(2)/317(2)/61(2) बीएनएस और ग्राम कुरावा में मोबाइल छिनैती मु0अ0सं0 0075/2026 धारा 304(2) बीएनएस में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
आदतन अपराधी निकले चारों
जांच में पता चला कि चारों अभियुक्त आदतन अपराधी हैं। इनके खिलाफ सुजानगंज और बदलापुर थाने में चोरी, लूट के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इन पर मु0अ0सं0 346/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस थाना बदलापुर भी पंजीकृत है।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का *1 मालवाहक ई-रिक्शा* और छीने गए *4 एंड्रॉयड मोबाइल* बरामद किए हैं।
सराहनीय टीम
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, उ0नि0 रामभवन यादव, उ0नि0 सुभाषचन्द्र द्विवेदी, हे0का0 मानस तिवारी, का0 संजीव यादव, का0 वरुण यादव, का0 कमलेश यादव, का0 अमरनाथ तिवारी और का0 सुभम सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
