भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

रेवती थाने के दो पुलिसकर्मी निलंबित, मारपीट प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 24 जुलाई तक मांगे गए साक्ष्य

0 4

आनन्द मोहन मिश्रा की रिपोर्ट

बलिया।अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने बताया कि थाना रेवती में दर्ज एक प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। यह मामला थाना रेवती पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 213/2026, धारा 191(2), 103(1), 131 एवं 352 बीएनएस से संबंधित है। जानकारी के अनुसार, ग्राम गायघाट निवासी विशाल गोड पुत्र रामजी गोड की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप है कि 07 जुलाई 2026 को सूरज कन्नौजिया के खेदन चौराहे स्थित मुर्गा की मीट के दुकान पर हुए विवाद और मारपीट के बाद 08 जुलाई को वादी के पिता को थाना रेवती के उपनिरीक्षक सचिन सरोज तथा आरक्षी अंकित सिंह द्वारा थाने ले जाकर मारपीट की गई। प्रकरण में अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में उपनिरीक्षक सचिन सरोज और आरक्षी अंकित सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराने के लिए पुलिस अधीक्षक, बलिया ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर अनुरोध किया था। पुलिस अधीक्षक के अनुरोध पर जिला मजिस्ट्रेट, बलिया ने 14 जुलाई 2026 को जारी आदेश के तहत अपर जिला मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर जिला मजिस्ट्रेट ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस प्रकरण से संबंधित कोई साक्ष्य, दस्तावेज या बयान हो तो वह 24 जुलाई 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे के बीच अपर जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय/कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष एवं साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More