भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बार काउंसिल ऑफ यूपी के चुनाव में अनुराग पाण्डेय 4033 मतों के साथ शीर्ष पर

0 9

अरुण कुमार तिवारी की रिपोर्ट

प्रयागराज। बार काउंसिल ऑफ उतर प्रदेश के सामान्य चुनाव 2025- 26 की मतगणना प्रयागराज में चल रही है। मतगणना के सातवें दिन निवर्तमान उपाध्यक्ष कानपुर नगर के अनुराग पाण्डेय 4033 मत प्राप्त करते हुए 332 प्रत्याशियों में प्रथम स्थान पर बने हुए है जो अब तक का रिकॉर्ड मत है।जबकि निवर्तमान अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ 3441 मतों के साथ दूसरे स्थान पर है तथा प्रशांत सिंह अटल लखनऊ 3432 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस समय देवेंद्र मिश्र नगरहा प्रयागराज से 2895 मतों के साथ चौथे स्थान पर तथा शिरीष कुमार “मेहरोत्रा” बरेली 2813 मतों के साथ पांचवें स्थान पर है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More