वक्फ संशोधन विधेयक पर संवाद कार्यक्रम संपन्न

ं
भारतीय सहारा संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। नगर पालिका मुंगरा बादशाहपुर में वक्फ संशोधन विधेयक पर संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने सहभाग किया। कार्यक्रम में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत अल्पसंख्यक प्रबुद्धजनों को सम्बोधित कर वक्फ बोर्ड में संसोधन से अल्पसंख्यक समुदाय के गरीब वर्गों, बंचितों, मुस्लिम महिलाओं को होने वाले लाभ से अवगत कराया।
इस कार्यक्रम में नगरपालिका कपिल मुनि उमरवैश्य, अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, सदर अंजुमन तहसीमुलहक बन्ने भाई, एजाज अहमद सभासद, डॉ शोएब हाशमी, अख्तर भाई, सभासद सूरज गुप्ता सहित अन्य मुस्लिम भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विशंभर दुबे ने किया।


