भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल संत कबीर नगर जायेगा

0 7

भारतीय सहारा संवाददाता

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल दिनांक 23 मार्च 2025 को संत कबीर नगर जायेगा। उक्त जानकारी समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
जनपद संत कबीर नगर के विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के ग्राम-कर्री पोस्ट-सिकरी, थाना-महुली निवासी राजभर समाज के लोग होली के अवसर पर घर के दरवाजे पर डीजे बजा रहे थे। छोटे-छोटे बच्चे खुशियां मना रहे थे। उसी गॉव के दबंगों से डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। इससें राजभर समाज के लोगों को गम्भीर चोटंे आई जो अस्पताल में भर्ती हैं। इलाज बी0आर0डी0 मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा है, जिसकी जानकारी तथा पीड़ित परिवार से मिलने हेतु प्रतिनिधि मण्डल ग्राम-कर्री जनपद संत कबीर नगर पहुंचेगा।
प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यगण है सर्वश्री लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद सांसद, रमाशंकर राजभर सांसद, रामअचल राजभर विधायक, कमलाकान्त राजभर उर्फ पप्पू विधायक, संतोष यादव ‘सनी‘ पूर्व एम0एल0सी0, अब्दुल कलाम जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, संत कबीर नगर, रामदुलार राजभर, राम जतन राजभर पूर्व एम0 एल0सी0, अलगू चौहान पूर्व विधायक, रामभुवन शर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य समाजवादी पार्टी, सुबोध चन्द्र यादव पूर्व विधान सभा प्रत्याशी, सोनू यादव पूर्व विधान सभा प्रत्याशी एवं रमेश यादव विधान सभा अध्यक्ष, खलीलाबाद।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More