अंजुमन रिफाउल मुस्लिमीन की ओर से रोजा इफ्तार का किया गया आयोजन, हजारों लोगों ने की शिरकत


वीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। रमजान गुनाहों की माफी के लिए इस्लाम मे फर्ज बताया गया है। पूरे साल में यह एक माह गुनाहों की माफी के लिए सजदा करने का सजा होता है। रोजेदारों को इफ्तार कराना सबाब माना जाता है। इसी क्रम में अंजुमन रिफाउल मुस्लिमीन के सदर तहसीमुलहक ( बन्ने ) और उनकी टीम के द्वारा रविवार को रोजा इफ्तार का बड़ा कार्यक्रम रखा गया। रोजा इफ्तार पार्टी में मुख्य अतिथि के रुप में समाजवादी पार्टी मे रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ( ललई ), विशिष्ट अतिथि के रुप में सपा नेता मुँगराबादशाहपुर विधानसभा पंकज मिश्रा,सपा के पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, सपा नेता उमाशंकर चौरसिया, वरिष्ठ सपा नेता राहुल यादव, कांग्रेस नेता प्रमोद के. सिंह सहित हजारों लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। अंजुमन सदर तहसीमुलहक ( बन्ने ) ने रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए हजारों लोगों को मुबारकबाद दिया।


