बलिया में इंस्टाग्राम पर जयप्रकाश बन गुफरान ने युवती से किया प्यार, मंदिर में रचाई शादी फिर


राजेश पाठक की रिपोर्ट
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उभांव थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म व धर्म संपरिवर्तन अधिनियम में वांछित अभियुक्त मु. गुफरान अहमद उर्फ लाला पुत्र मु. इलियास (निवासी जमुआंव, थाना उभांव, बलिया) को डम्बल बाबा परती के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि उभांव थाने पर वादिनी ने प्रार्थना पत्र दिया कि वह फेसबुक व इंस्टाग्राम अपने मोबाइल पर चलाती है, जिस पर जयप्रकाश नामक लड़के ने इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क किया। 02 मार्च 2025 को जयप्रकाश झांसे में लेकर सलेमपुर मन्दिर में ले गया और शादी कर लिया। इसके बाद एक प्राइवेट कमरे में ले जाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाते हुए आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। फिर बताया कि मैं हिन्दू नहीं मुस्लिम हूं। मेरा नाम मु. गुरफान अहमद तथा पिता का नाम मु. इलियास है।
मैं जमुआव खामपुर थाना उभांव जनपद बलिया का निवासी हूं।अब तुझको मुस्लिम धर्म अपना कर मेरे साथ निकाह करना पड़ेगा। इतना सुनते ही युवती अवाक रह गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उभांव थाना पुलिस ने धारा 64/61(2)/304 (2)/ 318(4) बीएनएस व 3/5(1) उप्र विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन अधिनियम पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में शनिवार को उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय टीम वांछित अभियुक्त मु. गुफरान अहमद उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कां. त्रिभुवन नारायण व विजय चौरसिया शामिल रहे।

