बरेली में बाइक का ऑनलाइन चालान का अनोखा मामला आया सामने

आदित्य मिश्रा की रिपोर्ट
फरीदपुर, बरेली। बरेली में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति की बाइक घर पर खड़ी हुई, लेकिन बरेली में चलती हुई दिखा दी पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।विवेक कुमार सक्सेना ने बताया कि उनके पास टीवीएस स्पोर्ट् बाइक है। जिसका नंबर यूपी 25 डी क्यू 3562 है। विवेक ने बताया कि 5 मार्च को उन्हें अपने मोबाइल से पता चला कि उनकी बाइक का एक हजार का चालान हुआ है। तब वे सन्न रह गए। जब चालान चेक किया तो पता चला कि नंबर तो उनकी ही गाड़ी का है । लेकिन चालान में फोटो लगा है वह गाड़ी होन्डा की है ना की उनकी गाड़ी टीवीएस स्पोर्ट् की। और जिस समय चालान हुआ उस समय उनकी गाड़ी फरीदपुर में ही थी जबकि चालान बरेली में हुआ है
इस मामले से यह सवाल उठता है कि ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर वाहनों की सुरक्षा और निगरानी कैसे की जा सकती है।वाहन स्वामी ने बताया कि जब उन्हें ऑनलाइन चालान मिला, तो उन्होंने देखा कि उसमें उनकी टीवीएस बाइक की जगह होंडा की गाड़ी का फोटो लगा हुआ है। लेकिन जब उन्होंने आगे जांच की, तो पता चला कि दोनों गाड़ियों का नंबर एक ही है।
यह मामला ऑनलाइन चालान प्रणाली की गड़बड़ी को दर्शाता है और यह एक बड़ा सवाल उठाता है कि कैसे एक ही नंबर की दो अलग-अलग गाड़ियां ऑनलाइन चालान प्रणाली में दर्ज हो सकती हैं।
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और ऑनलाइन चालान प्रणाली के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।
