भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

भारतीय किसान यूनियन ने सात सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना,मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

0 3

महोबा से इफ्तखार अली की रिपोर्ट

महोबा। सात सूत्री मांगों को लेकर भरतीय किसान यूनियन ने यूनियन के जिला प्रभारी रामआसरे शुक्ला के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रर्दशन कर विरोध जताया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मृदुल चैधरी को सौंपा। ज्ञापन में मूंगफली क्रय केन्द्रों पर बकाया भुगतान कराए जाने की मांग की है।
किसानों ने डीएम के सौंपे ज्ञापन में बताया कि किसानों द्वारा मूंगफली की बिक्री की गई थी, जिसका केन्द्र प्रभारी ने आज तक भुगतान नही किया है। और तमाम किसानों को टोकन देने के बाद भी मूंगफली की खरीद नही की गई। ऐसे क्रय केन्द्र प्रभारी पर कार्रवाई की जाने जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि बैंको द्वारा खाद बीज के लिए भुगतान करने में आना कानी की जाती है।
ज्ञापन में बैंको से दलालों का वर्चस्व खत्म करने, भरवा क्रय केन्द्र प्रभारी पर किसानों से की जाने वाली अवैध वसूली पर रोक लगाने, किसान सम्मान निधि की समस्या से निजात दिलाने, बैंक द्वारा खाद बीज के लिए परेशान किए जाने, भरभौली सिरसीखुर्द जरजर मार्ग का निर्माण कराने और भूलेख नक्शा प्रक्रिया में सुधार कराने की मांग की गई। धरने में इशहाक खान, माध्ुारी दीक्षित, मनमोहन, अनिल कुमार राजपूत, सुरंेद्र सिंह राजपूत सहित जमाम किसान मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More