बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा की मेहनत लाई रंग, दिल्ली की दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने शानदार विजय हासिल किया

सरोज मिश्रा की रिपोर्ट
महराजगंज,जौनपुर। बदलापुर के यशश्वी एवं लोकप्रिय विधायक रमेश चंद्र मिश्र को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली चुनाव में दो विधानसभा सीटों मालवीय नगर और नई दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय के पक्ष में और नई दिल्ली सीट पर पूर्व मुख्यमन्त्री और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के पक्ष में प्रचार- प्रसार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने शानदार विजय हासिल किया हैं।
गुजरात चुनाव, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र चुनाव में भी विधायक जी को भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने विभिन्न विभासभा सीटों पर प्रचार -प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय हुई थी।
