प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए जनपद गाजियाबाद में पहली से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन की गई

संदीप गुप्ता की रिपोर्ट
गाजियाबाद। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल ऑफलाइन बंद रहेंगे ऑनलाइन ही चलेंगे।
प्रदूषण के बढ़ते स्तर तथा GRAP 4 के लागू होने के दृष्टिगत ग़ाज़ियाबाद के सभी क्लास 12 तक की क्लासेज़ ऑन लाइन मोड पर ही अग्रिम आदेशों तक संचालित होंगी ऑफ लाइन क्लासेज नहीं संचालित होंगी इसके आदेश मेरे द्वारा जारी कर दिये गये है। यह आदेश सभी प्रकार के बोर्ड पर लागू होता है।
वही दिल्ली एनसीआर की हालत प्रदूषण के चलते लगातार चिंताजनक होती जा रही है। दिल्ली एनसीआर में मंगलवार तड़के से ही धुंध छाई हुई है, जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। वहीं, सड़कों पर वाहनों को लाइट जलाकर ही चलना पड़ रहा है। उधर, ट्रेनों और उड़ानों पर भी इसका असर देखने का मिल रहा है। कोहरे के कारण दिल्ली को आने व जाने वाली ट्रेनें पिछले कई दिनों से लगातार देरी से चल रही है। कोहरे का कारण उड़ानों को भी डायवर्ट करना पड़ रहा है। अगर, एक्यूआई की बात करें तो मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर में स्थिति बहुत खराब रही।
आइए आपको बताते हैं कि आज कहां पर कितना AQI रहा है।
AQI.IN के अनुसार आज कहां कितना रहा AQI
जहांगीरपुरी दिल्ली – 1036
अलीपुर दिल्ली – 1019
नरेला नई दिल्ली – 918
पंजाबी बाग दिल्ली – 840
ITI शारदा दिल्ली – 878
सोनिया विहार, दिल्ली – 721
लोनी, गाजियाबाद – 629
नोएडा सेक्टर-1 – 247
