विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का फीता काट कर युवा नेता मनोज कुमार मौर्य सांसद प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन

दंगल कमेटी के लोगो ने माल्यार्पण करके मौर्य का किया स्वागत
—————————————–
डा. दिनेश मौर्य की रिपोर्ट
जौनपुर । प्राथमिक विद्यालय भरसवा,डमरू आ, जौनपुर के प्रांगण में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता के संस्थापक स्व ०राम अ जोर मौर्य समर बहादुर पहलवान रहे ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद जौनपुर बाबू सिंह कुशवाहा के सांसद प्रतिनिधि युवा नेता मनोज कुमार मौर्य समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रहे । प्रतियोगिता कमेटी के अध्यक्ष अजय मौर्य रहे। बिना जाति पांति, गरीब अमीर , छोटे बड़े का भेदभाव करने वाले सभी लोगों के साथ में एक समान व्यवहार करने वाले सुख- दुःख में साथ देने वाले युवा नेता सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार मौर्य का कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण करके मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मनोज कुमार मौर्य ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के आयोजक जगन्नाथ प्रधान भरसवां , अरुण सरोज डमरू आ प्रधान , दिनेश प्रधान हरदुआ , विजय बिंद प्रधान मनिकापुर ,ब्रह्मदत्त गिरी प्रधान चकमहिता , संदीप कनौजिया प्रधान बभनौली एव अन्य क्षेत्रीय गणमान्य लोग रहे।
