कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से तीन लोगों की मौत

विनोद मिश्रा की रिपोर्ट
बांदा। कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से तीन लोगों की मौत हो गई।सूचना पर मौके में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल ने यह जानकारी दी स्थानीय अधिकारियों और पुलिस को दी।
घटना बबेरू विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़ागांव की है। किसान अनिल पटेल खेत में लगे धान की फसल में पानी लगाने हेतु गया था। कुएं में सफाई करने हेतु वह नीचे उतरा था, वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके बाद संदीप और बाला वर्मा भी कुएं में उतरे लेकिन वे भी वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। तीनों की मौत हो गई।
जिला प्रशासन और एसडीआरएफ का दल नें शवों को बाहर निकाला। की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि आशंका है कि कुएं के भीतर जहरीली गैस के कारण तीनों की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद मौत के सही कारणों का पाता चलेगा।
