एंटी-करप्शन टीम ने रिश्वतखोर कानूनगो को किया गिरफ्तार

भारतीय सहारा संवाददाता
संतकबीरनगर। मेंहदावल में तैनात कानूनगो चकबंदी अंगद कुमार को एंटीकरप्शन की टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। कानूनगो चकबंदी ने एक व्यक्ति के खेत को दूसरी जगह करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर बखिरा थाने लाई और कागजी कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है लंबे समय से पीड़ित परेशान था और अपने खेत को लेकर चकबंद दफ्तर में चक्कर लगा रहा था।
