चोरों ने महिला चिकित्सक के कमरे का ताला तोड़ने की कोसिस, घटना से आहत चिकित्सको ने अधीक्षक के नेतृत्व में किया प्रदर्शन, शासन से लगायी सुरक्षा व्यवस्था की गुहार

भारतीय सहारा संवाददाता
संतकबीरनगर। बुधवार क़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में महिला चिकित्सक के कमरे का ताला तोड़ने व परिसर में खड़ी न्यू स्विफ्ट कार पर चोरो द्वारा हाथ साफ करने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी ओपीडी के बाद लंच करने कमरे पर पहुंची महिला चिकित्सक को हुई इसके बाद अधीक्षक के नेतृत्व में सभी चिकित्सकों ने प्रदर्शन करते हुए शासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की अपील करते हुए दुधारा प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र दिया।
महिला चिकित्सक हरप्रीत जोगिंदर पाल ने स्थानीय पुलिस को दिए गए पत्र में लिखा है कि बुधवार को लगभग 1:30 बजें ओपीडी के बाद लंच करने कमरे पर पहुंची थी। इस दौरान मैंने अपने आवास का ताला खोलने का प्रयास किया लेकिन ताला नही खुल रहा था उसके बाद स्टाफ के अन्य लोगो को बुलाया गया उन लोगों के प्रयास करने पर ताला खुला। इस दौरान परिसर में आवास के सामने खड़ी मेरी लाल रंग की स्विफ्ट कार पर नजर पड़ी जिसके ड्राइविंग साइट का दरवाजे को किसी नुकीले हथियार तोड़ने का प्रयास किया गया था। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक दुधारा से मामले की जांचकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में दुधारा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं घटना का पर्दाफाश जल्द ही कर लिया जाएगा। इस सम्बन्ध में सीएमओ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि महिला चिकित्सक के कमरे में हुई घटनाएं निंदनीय है चिकित्सको की सुरक्षा व्यवस्था के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया जायेगा।
______________________
घटना से आहत चिकित्सको ने अधीक्षक के नेतृत्व में किया प्रदर्शन, शासन से लगायी सुरक्षा व्यवस्था की गुहार
घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया । चिकित्सको ने अधीक्षक डॉ सुरेश चन्द्रा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए शासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
