भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

नाली ध्वस्त होने से सड़क पर बह रहा है घरों का गंदा पानी बीमारी फैसले की आशंका

0 9

भारतीय सहारा संवाददाता

संतकबीरनगर । विकासखंड नाथ नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत शिव बखरी के टोला भाटोलिया में लाखों रुपए की लागत से ग्राम पंचायत द्वारा बनाई गई नाली बड़े वाहनों के चपेट में आने से ध्वस्त हो गई है जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ।
विकासखंड नाथ नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत शिव बखरी के भाटोलिया में 4 वर्ष पूर्व जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत से बनाया गया था गांव के पास ही खाद एवं रसद विभाग का गोदाम है पूरे दिन में दर्जनों लोडेड ट्रक के आने जाने से सड़क के किनारे बनाई गई नाली जगह-जगह ध्वस्त हो गई है जिससे घरों का पानी सड़क पर बहता रहता है लोगों के आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है वहीं घरों का पानी के लिए भी ग्रामीण परेशान है ग्राम निवासी विजय कुमार जाकिर राजू राकेश विजय ड्राइवर तिलकधारी सोमनाथ ने बताया कि भाटोलिया ग्राम पंचायत से काफी दूर होने के कारण जल निकासी की समस्या बनी रहती है 4 वर्ष पहले ग्राम प्रधान ने नाली का निर्माण कराया था लेकिन ट्रकों से आवागमन के चलते नाली ध्वस्त हो गई है हालत यह है कि एक बूंद भी पानी नाली के टूटने की वजह सड़क पर बह रहा है जिससे सड़क भी खराब हो गई है लोगों के आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने तत्काल नाली को दुरुस्त करने की मांग किया है इस संबंध में पूछे जाने पर ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार ने बताया कि नाली टूटने के संबंध में खंड विकास अधिकारी को अवगत करा दिया गया है जैसे ही धन उपलब्ध होता है नाली दोबारा बना दी जाएगी उन्होंने गहरी और बड़ी नाली बने बनाए जाने की आवश्यकता है क्योंकि जल निकासी के लिए आगे कोई स्रोत नहीं है ।
इस संबंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि नाली निर्माण के लिए शासन से धन आने वाला है जैसे ही धन उपलब्ध होगा ग्राम प्रधान को कहकर नाली बनवा दी जाएगी ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More