भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

विधायक ने डेढ़ करोड़ की लागत से पांच सड़कों का किया लोकार्पण

0 429

के पी यादव की रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर,जौनपुर। विधायक पंकज पटेल ने विधानसभा क्षेत्र में लगभग एक करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनी साढे तीन किमी लंबी पांच सड़कों का मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर लोकार्पण किया।

बुधवार को विधायक पंकज पटेल ने दीनदयाल उपाध्याय के अंतर्गत सरायफत्तु यादव बस्ती से उत्तर का पूरा संपर्क मार्ग तक 47 लाख की लागत से एक किलोमीटर लंबी सड़क, मंधरपुर संपर्क मार्ग पर नव निर्माण कार्य साढे 32 लाख की लागत से 600 मीटर सड़क निर्माण, सरोखनपुर यादव बस्ती से विश्वकर्मा बस्ती तक 26 लाख की लागत से 500 मीटर सड़क निर्माण, पावरा अनुसूचित बस्ती संपर्क मार्ग का नव निर्माण 27 लाख की लागत से 500 मीटर सड़क निर्माण व निभापुर ठाकुरान बस्ती संपर्क मार्ग का नवनिर्माण नव निर्माण कार्य 36 लाख की लागत से का निर्माण कराया गया।इस दौरान विधायक पंकज पटेल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को वरीयता के क्रम में संपर्क मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिस बस्ती के लोगों को आने-जाने में दिक्कत परेशानी हो रही है, प्राथमिकता के तौर पर संपर्क मार्ग बनवाने के लिए मैं संकल्पित हूं।इस अवसर पर सहायक अभियंता राकेश द्विवेदी, अवर अभियंता कौवलेश कुमार, राजेश पाल, सुरेश कुमार, प्रधान राजेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष राम इकबाल यादव, महासचिव प्रवीण कुमार सरोज, शैलेंद्र साहू, रामसनेही यादव, तमजीद अशरफ, विवेक यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, राजेश यादव, गुलाब यादव, कुलदीप सरोज, मुलायम, रामा यादव व जवाहरलाल आदि लोग मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More