भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बेटी के लिए रिश्ता देखने आया था परिवार, सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

0 20

भारतीय सहारा संवाददाता

हरियाणा। हरियाणा के हिसार में कार पलटने से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पंजाब के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। हादसा शहर के दिल्ली नेशनल हाईवे बाईपास के पास हुआ, जहां ट्रक की टक्कर से कार 20 फीट गहरी खाई में गिर गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के बठिंडा के पास मोड मंडी के रहने वाले बग्गा सिंह अपनी बेटी के लिए लड़का देखने हांसी के ढाणा कलां गांव गये थे। लड़का देखने के बाद वापस सिरसा की तरफ लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे में पंजाब के मोड़ मंडी निवासी बग्गा सिंह (52), उसकी पत्नी मधुबाला (45), भाई रणजीत सिंह (48), बग्गा का साला सतपाल (40) और सिरसा के कालांवाली का रवि शामिल हैं।

वहीं, रणजीत का बेटा तरसेम सिंह (26), हार्दिक (8), परिवार की पड़ोसी युवती डिंपल (25) और गीतू घायल हो गए। इन सभी को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सिरसा निवासी सोनू ने कहा कि यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए। सदर थाना जांच अधिकारी सुभाष चंद्र के अनुसार सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। ट्रक और कार के बीच टक्कर के चलते हादसा हुआ है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More