भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

घाघरा में खो गया विकास, गोताखोरों के माध्यम तलाश में जुटी पुलिस…

0 14

प्रज्ञा पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयू नदी के सहजानंद घाट पर स्नान करते वक्त महाराजपुर निवासी विकास सिंह (22) पुत्र शत्रुघ्न सिंह डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेवती से गोताखोर बुलवाकर तलाश शुरू करा दी, पर देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी थी। उधर, डूबे युवक के घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि विकास सिंह मंगलवार की शाम सहजानंद घाट पर सरयू नदी में नहाने गया था। पानी में अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने रेवती से गोताखोरों को बुलाकर छानबीन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि विकास परवल का व्यापारी था, जो गंगा उस पार से नाव से इस पार आ रहा था। लेकिन नाव खुलने में लेट हुई तो स्नान करने लगा और हादसे का शिकार हो गया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More