किसान के खेत पर किया जा रहा अबैध कब्जा

आदित्य प्रताप मिश्रा
फरीदपुर, बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र मे अपनी ही जमीन में खड़ी फसल में पानी लगाने गए किसान को दबंगों ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से किसान से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप, दबंग खुद लगा रहे थे खेत में पानी उत्तर प्रदेश सरकार एवं बरेली पुलिस से एक्स पर शिकायत कर पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई साथ ही फरीदपुर पुलिस को दी तहरीर पुलिस मामले की जांच में जुटी है
थाना भमौरा के गांव रफियाबाद निवासी इंद्रपाल पुत्र श्याम सिंह ने अपनी दी तहरीर में बताया कि उसका थाना फरीदपुर के गांव मेगीनगला में उसके भाई जसवंत सचिन व विपिन के नाम भूमि गाटा संख्या 13 है जिसमें चरी और ढेंचा बोया हुआ है मंगलवार को वह खेत में पानी लगाने पहुंचा मेगी नगला गांव के जगमान ब उसका भाई माले चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ करन सिंह सहित खेत में पानी लगा रहे थे जब उसने पानी लगाने का विरोध किया तो उपरोक्त सभी उसे पर हमलावर हो गए और गाली गलौज करते हुए उसे वहां से भाग जाने को कहा साथ ही उसे ₹50 लाख की रंगदारी भी मांगी न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी पीड़ित ने वीडियो के माध्यम से आत्महत्या करने की भी बात कही और इसकी शिकायत एक्स के माध्यम से उच्च अधिकारीओ कर न्याय की गुहार लगाई है।
