भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पिकअप पलटा, मां-बेटी समेत 18 लोगों की मौत

0 18

भारतीय सहारा संवाददाता

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है। मरने वालों में 16 महिलाएं शामिल हैं। इनमें मां-बेटी सहित 3 बच्चियां भी हैं।

बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव से पिकअप में सवार होकर निकले थे। सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़कर गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों के नाम

1. मिला बाई (48) पति बंजारी

2. टीकू बाई (40) पति गुलाब सिंह

3. सिरदारी (45) पुत्र सिलाब गोंड

4. जनिया बाई (35) पति जनऊ गोंड

5. मुंगिया बाई (60) पति बजरू मरावी

6. झंगलो बाई (62) पति धनीराम

7. सिया बाई (50) पति तिरीत गोंड

8. किरण (15) पिता शिवनाथ

9. पटोरिन बाई (35) पति दयाराम गोंड

10. धनैया बाई (48) पति सिरदारी गोंड

11. शांति बाई (35) पति शिवनाथ

12. प्यारी बाई (40) पति फूलचंद

13. सोनम बाई (16) पिता फूलचंद

14. विस्मत बाई (45)

15. लीला बाई (35) पति मानसिंह

16. परसदिया बाई (30) पति रामचंद्र

17. भारती (13) पिता मानसिंह

18. सुन्ती बाई (45) पति मदन सिंह

हादसे पर सीएम सहित अन्य नेताओं ने जताया दुख

भीषण हादसे पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, प्रारंभिक तौर पर जानकारी आ रही है कि गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण वह अनियंत्रित हो गई। विस्तृत जानकारी कुछ समय बाद पता चलेगी। उन्होंने कहा कि, प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची है और जांच के बाद ही हादसे के कारण का पता चलेगा। प्रशासन घायलों को हर संभव मदद कर रहा है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More