भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

धर्म की हानि पर प्रभु का आना तय- नीरजानंद महराज

0 6

भागवत कथा में हुआ कृष्ण जन्मोत्सव

महराजगंज, जौनपुर। क्षेत्र के केवटली ग्राम स्थित संतोष दुबे के यहां चल रही संगीतमय सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन वाराणसी की धरती से पधारे कथा व्यास पं. नीरजानंद महराज द्वारा भागवत कथा सुनाई जा रही है। कथा के दौरान कहां की जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है तब तब प्रभु जन्म लेते हैं और राक्षसों का संघार करते हैं। धर्म की रक्षा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं वही कथा के दौरान प्रहलाद चरित्र बड़े ही मार्मिक ढंग से सरलता एवं सहजता के साथ भजन गाते हुए लोगों को सुनाया तथा भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पर सोहर गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया मंच से क्षेत्र का बखान करते हुए व्यास ने कहा की अनवरत कई वर्षों से सवंसा हनुमान मंदिर पर श्री राम कथा सुनाने से क्षेत्र के लोगों से लगाव हो गया है और इस क्षेत्र को हम अपना परिवार मानते हैं वही हिरणाकश्यप के वध के दौरान मुख्य यजमान राम रक्षा दुबे के घर की चौखट का भी बखान किया इस मौके पर दूर-दूर से आए कथा प्रेमियों ने व्यास का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया जिनमें पत्रकार अमित पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश सेठ, विनोद निगम, रंकज मिश्रा, रमाकांत तिवारी, जयप्रकाश मिश्रा, अचार्य अरुण, शिवपूजन सेठ, सूरज सिंह आदि रहे आगंतुकों का स्वागत संतोष दुबे द्वारा किया गया इस मौके पर द्वारिका प्रसाद दुबे, संजय दुबे, सुरेश दुबे, राजेश दुबे, विनोद दुबे, रोहित दुबे, विपिन, सौरभ, सोनू तथा सैकडो कथा प्रेमी मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More