भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परिक्षा में सात नकलची पकड़े गये

0 11

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर की परीक्षाएँ चल रही हैं। कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में शुचितापूर्ण और नकलविहीन तरीके से परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पूर्णतया प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दस्ते तीनों पालियों में परीक्षा केंद्रों का लगातार दौरा कर रहे हैं। इस क्रम में बृहस्पतिवार को डॉ. शिव नारायण यादव के नेतृत्व वाली सचल दस्ता की टीम ने श्रीनाथ बाबा जंगली बाबा महाविद्यालय से एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकडा। इस दस्ते में डॉ. अभिषेक मिश्र, डाॅ. दुर्गा प्रसाद सिंह एवं डाॅ. अंजू पटेल शामिल हैं। डाॅ. प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व वाली दूसरी टीम ने बजरंग पी जी कालेज, दादर आश्रम, सिकंदरपुर से एक और टी डी कालेज से एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा। इस टीम में डाॅ. विवेक कुमार और डाॅ. प्रवीण पायलट सम्मिलित हैं। दोनों टीमों ने अब तक कुल 7 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है। इनके खिलाफ विवि द्वारा उपयुक्त कार्रवाई की जायेगी।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More