भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जाति – धर्म से ऊपर उठकर करें सरकार का चुनाव- उमाशंकर चौरसिया

0 116

आपका एक वोट सशक्त भारत बनाने के महत्वपूर्ण कड़ी में है- उमाशंकर चौरसिया

—————————————————

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है,इसलिए जाति – मजहब से ऊपर उठकर देश हित में मतदान अवश्य करें, यह बात बातचीत के दौरान सपा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी उमाशंकर चौरसिया ने कही, साथ ही कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व के अवसर पर कुछ लोगों द्वारा जाति- धर्म के नाम पर भारत की अखंडता, संप्रभुता और आपसी भाईचारा छिन्न -भिन्न करने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसे कु -विचारों से परे रहकर मतदान करना है, जिससे सुदृढ़ भारत का निर्माण हो सके, और देश में आपसी सदभाव और भाईचारा के साथ शांति अमन कायम हो सके। लोगों सेअपील करते हुए कहा कि पहले मतदान करें, फिर अन्य जरूरी काम करें, मतदान करना हमारा संवैधानिक अधिकार है, और यह अधिकार भारत के प्रत्येक नागरिक को समान रूप से है और सभी जाति -धर्म के लिए एक समान अधिकार ही भारत के संविधान की खूबसूरती है, और यह खूबसूरती इसलिए है कि देश के आजादी की लड़ाई में सभी धर्म के लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है, इसलिए यह देश सबका है, और सभी का अधिकार है कि अपने मत का प्रयोग करते हुए सशक्त भारत बनाने में अपना संवैधानिक सहयोग करें।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More