देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चहुमुंखी विकास हुआ है- बी.पी. सरोज



नुक्कड़ सभा में मछलीशहर के सांसद व भाजपा प्रत्याशी बी. पी. सरोज का लोगों ने जोरदार स्वागत किया
—————————————
भारतीय सहारा संवाददाता
मछलीशहर, जौनपुर। लोकसभा मछलीशहर के अन्तर्गत विधानसभा जफराबाद के ग्रामसभा पुरेंव मे अशोक बाबा के आवास पर मछलीशहर के सांसद व भाजपा प्रत्याशी बी.पी. सरोज का नुक्कड़ सभा किया गया। नुक्कड़ सभा में मछलीशहर के सांसद व भाजपा प्रत्याशी बी. पी. सरोज का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मछलीशहर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बी. पी. सरोज ने लोगों से कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चहुमुंखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, व्यापारियों के हित में तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित है। उपस्थित सम्मानित जनों को भाजपा प्रत्याशी बी. पी. सरोज ने सम्बोधित कर आगमी 25 मई 2024 को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बी. पी. सरोज जिंदाबाद के नारा भी लगाया।

