भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

कार्तिक के धुआधार बैटिंग ने मछलीशहर की टीम जौनपुर चुनाव क्रिकेट चौम्पियनशिप-2024 के सेमीफाइनल में पहुॅची

0 3

भारतीय सहारा

जौनपुर (सू.वि.)। लोकतंत्र के महापर्व पर जनपद जौनपुर में 25 मई 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मतदान होना है। जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने व युवा मतदाताओं को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में ’’वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित ’’एकलव्य स्टेडियम’’ में जौनपुर चुनाव क्रिकेट चौम्पियनशिप-2024 के आयोजन के दूसरे चक्र का दूसरा मुकाबला तहसील मछलीशहर व बदलापुर के मध्य खेला गया जिसमें बदलापुर की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग किया। बदलापुर की टीम ने 20 ओवर 06 विकेट खोकर 105 रन का लक्ष्य मछलीशहर की टीम को दिया। बदलापुर की ओर से संदीप यादव ने 04 ओवर में 01 मेडन, 02 विकेट लेते हुए 22 रन दिया, सुनील ने 04 ओवर मे 01 मेडन, 01 विकेट लेते हुए 13 रन दिया। बदलापुर की ओर से अखिल यादव ने 26 बाल पर 30 रन, अभिषेक यादव ने 25 बाल पर 21 रन तथा सुभाष ने 34 बाल पर 26 रन बनाया। मछलीशहर की ओर कार्तिक ने 39 बाल पर 45 रन, राज यादव ने 25 बाल पर 23 रन, वकीम ने 26 बाल पर 25 रन बनाया। मछलीशहर की टीम ने 15.3 ओवर में 03 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाकर 07 विकेट से जीत दर्ज किया इस प्रकार मछलीशहर की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश की। सेमीफाइनल में मछलीशहर की टीम का मैच शाहगंज से 10 मई 2024 को प्रातः 10 बजे से खेला जायेगा। मछलीशहर के कार्तिक मैन ऑफ द मैच चयनित किये गये। कल का मैच केराकत बी व मड़ियाहॅू बी के मध्य खेला जायेगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More