भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

किशोरी के साथ दुष्कर्म, बिगड़ी हालत ; युवक और सहेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0 30

प्रज्ञा पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस ने आरोपी युवक के साथ ही पीड़िता की सहेली के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मुकदमा वादी के मुताबिक, पीड़िता कोचिंग में पढ़ने के लिए गई थी। वहां से लौटते वक्त एक लड़की (तहरीर में नामजद) ने पीड़िता से कहा कि मेरे घर पर जन्मदिन का फक्शन है, चलो मेरे घर चलो। उसके कहने पर पीड़िता उसके घर चली गयी। वहां जाने के बाद साजिश के तहत आरोपित लड़की ने पीड़िता को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गयी। आरोप है कि आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया।

इसके पश्चात रक्तश्राव की वजह से पीड़िता की तबीयत खराब होने लगी तो आरोपित उसे लेकर निजी अस्पताल में गये। वहां हालत में सुधार न होता देख आरोपित लडकी पीड़िता को लेकर उसके घर आटो से गयी। पूछताछ में आरोपित लड़की ने सबकुछ पीड़िता के परिजनों को बताया। तत्पश्चात 112 नम्बर पुलिस को बुलाया गया तो पीड़िता को बलिया अस्पताल ले जाया गया। बलिया से पीड़िता को आजमगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन आजमगढ़ द्वारा पुलिस केस बताकर पुनः बलिया रेफर कर दिया गया, जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More