भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बलिया के विकास के लिए आपका समर्थन जरूरी — नीरज शेखर

0 10

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। भाजपा प्रत्याशी और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि आप अपना एक-एक वोट देकर के मोदी जी के हाथों को मजबूत करेंगे । जिससे हम बलिया को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डबल इंजन सरकार के साथ जोड़कर विकास के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ाएंगे । भाजपा सरकार की हर योजनाएं जनकल्याणकारी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सर्व समाज के कल्याण के लिए केंद्र सरकार ने योजनाएं संचालित की है। जिसका लाभ समाज के हर तपके को मिलता है । प्रधानमंत्री की सोच है कि हमारे देश के अंतिम से अंतिम व्यक्ति तक यह कल्याणकारी योजनाएं सुचारू रूप से पहुंचे। उसी के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कार्य करते हुए आज देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं ।उनके हाथों को मजबूत करने के लिए आपका वोट बहुत ही मूल्यवान है। आप अपना एक-एक वोट देकर के मोदी जी के हाथों को मजबूत करें ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More