भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा जी के द्वारा 02 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

0 187

भारतीय सहारा

जौनपुर (सू.वि.)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु निर्दल उम्मीदवार श्री चन्द्रमणि पाण्डेय के द्वारा 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया। एआईएमआईएम पार्टी के उम्मीदवार मो0 नौशाद के द्वारा 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार श्री बाबू सिंह कुशवाहा जी के द्वारा 02 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
73 जौनपुर संसदीय- क्षेत्र के लिए विश्व शांति पार्टी के उम्मीदवार श्री भानुप्रताप सिंह ने 01 सेट में, छत्रपति शिवाजी भारतीय गरीब पार्टी के उम्मीदवार सोनू सिंह ने 01 सेट में, विश्व शांति पार्टी के प्रत्याशी शीतला प्रसाद यादव ने 01 सेट में पर्चा खरीदा।
74-मछलीशहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार कृपाशंकर सरोज ने 02 सेट में और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रिया सरोज ने 02 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
74-मछलीशहर के लिए राष्ट्र उदय पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र प्रसाद पाल धनगर ने 01 सेट में, आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार कमलेश ने 01 सेट में पर्चा खरीदा।
05 मई, 2024 को रविवार का शासकीय अवकाश होने के कारण इस दिन नामांकन पत्र लेने व नाम दाखिल करने का कार्य संपादित नही होगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More