भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, परिवार के 4 लोगों की मौत

0 34

राजेश पाठक की रिपोर्ट

पटना। बिहार के किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिनका इलाज नजदीकी हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार की रात पौआखाली नगर पंचायत अंतर्गत नानकार गांव में मोहम्मद अंसार के घर में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। इस घटना में घर के सभी छह सदस्य बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से इन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए इन सभी को पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि इलाज के क्रम में एक महिला और उसकी दो बेटियों तथा एक पुत्र की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहम्मद अंसार की पत्नी साहिबा (30), उनकी पुत्री अनीशा (8) और आरुषि (4) तथा पुत्र अनीस (5 ) के रूप में हुई है। इस घटना में घायल दो अन्य लोगों का इलाज पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More