भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

आईआरसीटीसी लाया है इस चिलचिलाती गर्मियों में लखनऊ से लद्दाख घूमने का सुनहरा मौका

0 25

नेशनल हेड दीपक गुप्ता की रिपोर्ट

देहरादून। आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए पुनः लखनऊ से लद्दाख भ्रमण के लिये हवाई टूर पैकेज 06 रात्रि एवं 07 दिन का लॉंच किया जा रहा है।यह टूर मइै- 23.05.2024 से 29.05.2024 तक चलाया जायेगा।
टूर की विशेषताएं :-
इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से लेह जाने/आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। खान-पान एवं ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था की गयी है। यात्रा के दौरान लेह में होटल स्टे के साथ स्तूप एवं चुंबकिये पहाड़ी, शाम वैली में लेह पैलेस, शांतिस्तूप, गुरूद्वारा, नुब्रा वैली में स्थित कैंप में रात्रि विश्राम, दिस्कीत, हुण्डर व तुर्तुक गॉव, थांग वैली एवं स्थानीय जगहों की सैर के साथ प्रसि़द् पेन्गॉन्ग झील का भ्रमण कराया जायेगा।
एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू0-60100/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू0- 55100/- तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू0- 54600/- है। माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू0- 53300/- (बेड सहित) एवं मूल्य रू0- 48400/- (बिना बेड के) होगा। इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी।उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। वेबसाइट https://irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NLA96

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More