भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अरुण सिंह ने किया उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी मनोज तिवारी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

0 93

हैट्रिक की बारी है हर कार्यकर्ता मनोज तिवारी है-
—————————————–

दिल्ली में चलाई जा रही बसें दिल्ली वासियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है- प्रदेश अध्यक्ष
——————————————-
कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के लगातार तीसरी बार प्रत्याशी मनोज तिवारी के चुनाव कार्यालय का यमुना विहार में उद्घाटन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने उद्घाटन किया । कार्यालय के उद्घाटन से पहले वेद मंत्रोचार के साथ हवन पूजन किया गया।
लोगों को संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था देने का दावा करने वाली केजरीवाल सरकार के राज में दिल्ली के बच्चे पेड़ की छांव में शिक्षा लेने को मजबूर हैं ऐसा तो देश में कहीं नहीं देखा गया है। जर्जर भवनों में क्षमता से अधिक बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। कभी पंखा टूटकर छात्र-छात्राओं के ऊपर गिर जाता है तो कभी छत का प्लास्टर। करोड़ों रुपए खर्च कर मोहल्ला क्लीनिकों का प्रचार किया गया लेकिन उनमें लोगों का इलाज नहीं होता यह मोहल्ला क्लीनिक असामाजिक तत्वों जानवरों और नशाखोरी करने वाले लोगों का अड्डा बन गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर विश्व स्तरीय मोहल्ला क्लीनिक थे तो केजरीवाल या उनके परिवार के लोग कभी इलाज के लिए इन क्लीनिकों के बजाय बैंगलोर इलाज करने क्यों जाते हैं।
अरुण सिंह ने आगे बोलते हुए कहा कि पीने के पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री केजरीवाल की होती है लेकिन प्रदूषित पानी पीकर लोग बीमार हो रहे हैं और गंगाजल केजरीवाल के शीश महल के स्विमिंग पूल में पहुंचाया जा रहा है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण घरों से निकलने वाला पानी खाली प्लाटों और गलियों में भरा है भूजल जहरीला हो रहा है लोगों को कैंसर हो रहा है दिल्ली के लोग दम तोड़ रहे हैं लेकिन केजरीवाल के कान पर जून नहीं रेंग रही है।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंदर सचदेवा ने कहा कि लाचार परिवहन व्यवस्था का हाल यह है कि गारंटी पीरियड खत्म होने के बाद भी दिल्ली परिवहन निगम की बसें चलते-चलते धू धू कर जल उठती हैं या यूं कहें दिल्ली वासियों को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के नाम पर चलाई जा रही बसें दिल्ली वासियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है।
जन लोकपाल के नारे से जन्मी केजरीवाल की पार्टी का आलम यह है की खुद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं स्वराज से शुरू हुई उनकी राजनीतिक यात्रा शराब के घोटाले पर खत्म होती है। आधे से ज्यादा मंत्री जेल में है जो बचे हुए नेता हैं वह बेल पर है। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद दिल्ली की अनधिकृत कालोनियां जन सुविधाओं के लिए मोहताज हैं सोनिया विहार ,सीमापुरी, बुराड़ी ,मुस्तफाबाद के लोग नाली और सड़क की सुविधा के मोहताज हैं और नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि समझ में नहीं आता कि केजरीवाल सरकार में भ्रष्टाचार है या दिल्ली में केजरीवाल के नेतृत्व में भ्रष्टाचारियों की सरकार है।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ-साथ भारत को विश्व गुरु बनाने के मुकाम तक पहुंचाने वाली नरेंद्र मोदी सरकार को जन समर्पित करने वाली पार्टी है और जन सेवा का पर्याय भारतीय जनता पार्टी का तीसरी बार प्रत्याशी बनना मेरे लिए गौरव की बात है मैं ऐसी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में आपके समक्ष प्रस्तुत हूं जिसके करोड़ो कार्यकर्ता कोरोनाकाल में अपनी जान दांव पर लगाकर दूसरों की जान बचाते हैं भूखे लोगों तक राशन और खाना पहुंचाते हैं उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने लगातार दो बार सबको साथ लेकर सबके विकास के लिए काम किया और इसी सरकार के नेतृत्व में हमने उत्तर पूर्वी दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी, मेट्रो फेस 4 केंद्रीय विद्यालय, रेलवे स्टेशन ,पार्क ,स्ट्रीट लाइट , सुंदर सडके, पासपोर्ट केंद्र जैसे कई बड़े विकास कार्य करवाए और तीसरी बार आप जैसे देव तुल्य कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के सहयोग से हम पुनः नरेंद्र मोदी की सरकार स्थापित कर अपने संसदीय क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाएंगे। जिला अध्यक्ष पूनम चौहान और मनोज त्यागी ने उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओ का और जनता का धन्यवाद किया। इस अवसर पर आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंदर सचदेवा,पूर्व मंत्री लाल बिहारी तिवारी , विजेंद्र गुप्ता, लोकसभा चुनाव में प्रभारी विष्णु मित्तल, लोकसभा संयोजक राजा इकबाल सिंह, जिला अध्यक्ष पूनम चौहान, जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, विधायक जितेंद्र महाजन, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, विधायक अजय महावर, जगदीश प्रधान निगम पार्षद, प्रमोद गुप्ता, राज कुमार बल्लन, कौशल मिश्रा, गौरव खारी,नीलकांत बक्शी, आनंद त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी दीपक चौहान,कार्यक्रम मे डॉ यू के चौधरी, राजेंद्र अग्रवाल, राज कुमार झा, नारायण प्रताप, सुशील चौधरी, दुष्यंत सिंह, सचिन मावी, मनीष कसाना, रंजन त्यागी, ठाकुर अवधेश सिंह, रामराज तिवारी, अनंत गोपाल बी सी वशिष्ठ, सहित हजारों कार्यकर्ता क्षेत्रीय निवासी सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More