भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

आग ने मचायी तबाही : तीन परिवारों का आशियाना राख, टेम्पो के साथ जिन्दा जले तीन बेजुबान

0 7

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। गर्मी के साथ ही आग का तांडव शुरू हो गया है। ताजा मामला हल्दी थाना क्षेत्र का है। सोनवानी गांव में दो स्थानों पर बुधवार की दोपहर व शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें तीन परिवार का घर गृहस्थी का सारा सामन जलकर राख हो गया। वहीं, दरवाजे पर खड़ा टेम्पू खाक हो गया। हादसे में दो बकरा तथा एक भैंस जिन्दा जल गई।

बताया जा रहा है कि सोनवानी गांव निवासी रामजी यादव की रिहायशी झोपड़ी व करकट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिजनों ने शोर मचाया तो आस-पास के दर्जनों ग्रामीण जुट गए। तब तक आग ने पड़ोस के शंकर यादव व सनजी यादव के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा बर्तन अनाज, कपड़े, गहने, नगदी व 02 बकरे आग में जल गए। वहीं पास खड़ी शंकर की टेम्पो भी जल गई।

उधर, सोनवानी निवासी उमा वर्मा की रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग में घर-गृहस्थी का सामान देखते ही देखते राख का ढेर बन गया। वहीं, एक भैस जिन्दा जल गई, जबकि दो भैस बुरी तरह झुलस गयी है। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन पीड़ित परिवार का कुछ भी सामान बचाया नहीं जा सका।

आग ने मचाई तबाही, परिवार बेघर

रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर में सुदामा यादव की रिहायशी झोपड़ी में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे तीन झोपड़ियों में रखा कपड़ा, चौकी-बिछौना, खाद्यान्न व घरेलू सामान जल कर खाक हो गया। इस अगलगी में एक भैंस भी झुलस गई। झुलसे भैस का इलाज किया जा रहा है।ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर ट्यूबेल चलाकर आग पर काबू पाया। सूचना पर चौकी गोपालनगर के दीवान जितेन्द्र यादव, लेखपाल राजू यादव आदि पहुंच गए।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More