भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

समाजवादी पार्टी में मनोनीत पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर किया स्वागत-

0 24

वर्तमान सरकार उद्योगपतियों से गुंडा टैक्स लेकर इलेक्ट्रोल बांड देने का कर रही है कार्य- सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य

———————————————

मुख्तार अंसारी मौत की जांच सीबीआई या एसआईटी गठन करके,दोषियों की सजा होनी चाहिए- सपा जिलाध्यक्ष-

———————————————-

वर्तमान भाजपा की सरकार ईडी और सीबीआई का कर रही है दुरुपयोग- सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य-

————————————————

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट-

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर में स्थित युग होटल में सोमवार शाम को समाजवादी पार्टी के प्रदेश और जिला कार्यकारिणी में मनोनीत किये गये पदाधिकारी को सपा जिलाध्यक्ष जौनपुर राकेश मौर्य ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दिया। प्रदेश कार्यकारिणी के क्रम में प्रदेश सचिव ननकू राम यादव, रामलाल पाल सदस्य, भानु प्रसाद मौर्य लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव, और जिला कार्यकारिणी के क्रम में राहुल यादव जिला उपाध्यक्ष, उमाशंकर चौरसिया पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष, राजमुर्ती सरोज जिला उपाध्यक्ष, शिव प्रसाद विश्वकर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य का स्वागत करते हुए बधाई दी गई। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया, भारतीय सहारा ब्यूरो प्रमुख वीरेंद्र कुमार से वार्तालाप करते हुए कहा कि इसके तहत विपक्ष सत्ता में जाए और सत्ता विपक्ष में आए, और पीडीए फार्मूला को लेकर बताया कि उत्तर प्रदेश के 46 सीटों में सभी वर्गों को टिकट दिया गया है और सामान्य सीट पर भी दलित प्रत्याशी को टिकट दिया गया है, जो सही मायने में समाजवाद को प्रदर्शित करता है, 2024 लोकसभा चुनाव में मुख्य मुद्दा मुद्दों को लेकर बताया कि दिल्ली में सरकार बनते ही जातिगत गणना, लोकतंत्र बचाना, संविधान की रक्षा, किसानो की समस्या को समाप्त करना, किसानों को एमएसपी देने का कार्य, शहीद परिवारों को सहायता प्रदान करना मुख्य मुद्दा रहेगा। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने वर्तमान सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि देश के 135 करोड़ जनता का पेट भरने वाले किसानों के साथ सरकार अन्याय कर रही है, इसलिए 2024 लोकसभा चुनाव में देश के किसान,छात्र, सैनिक और नौजवान तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे, भारतीय सहारा पत्रकार वीरेंद्र कुमार ने जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवालके गिरफ़्तारी को लेकर सवाल किया कि आप इसे किस नजर से देखते हैं तो राकेश मौर्य ने जवाब देते हुए कहा कि देश में पूरी तरह से तानाशाही है, चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में डालना और उद्योगपतियों से गुंडा टैक्स वसूलकर इलेक्ट्रोल बांड देना, विपक्ष के नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराना, ईडी और सीबीआई जैसे तंत्रो का दुरुपयोग करना जैसे कार्य बीजेपी सरकार कर रही है, हाल में ही हुए मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर कहा कि न्यायिक अभिरक्षा में मौत होना सरकार पर प्रश्नचिन्ह है, सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है, किंतु जिलों के अंदर कैदियों से हत्याएं करवाई जा रही है, इसलिए वह मांग करते हैं कि सीबीआई या एसआईटी टीम गठित कर मुख्तार अंसारी की मौत की जांच हो जिससे दोषियों को सजा मिल सके। इस अवसर पर अरविंद चौरसिया, परवेज लंबू, आजम भाई, राजेश पटेल पूर्व प्रमुख प्रत्याशी, चांद बाबू, आदि लोग उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More