भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मारपीट और दुष्कर्म के मामले में तीन बच्चों का बाप गिरफ्तार

0 5

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दिये गये तहरीर में उल्लेख किया गया है कि दयाछपरा गांव निवासी आरोपी लगन देव यादव ने मेरी पुत्री के साथ 7 मार्च को जबरन शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट किया। जाति सूचक गाली दी। जांचोपरान्त सोमवार की देर रात धारा 376, 504, 506 अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धारा 3(1) द, 3(1) ध 3(2) वी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी लगन देव यादव पुत्र भगेलू यादव (निवासी दया छपरा, बैरिया) को गिरफ्तार कर लिया।

चिकित्सीय परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। वही मजिस्ट्रेट के सामने कलम बंद बयान व चिकित्सीय परीक्षण के लिए पीड़िता को महिला पुलिस व उनके परिजनों के साथ जिला मुख्यालय भेजा गया है। एसएचओ ने बताया कि लगन देव यादव शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे और पत्नी घर में है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More