पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली

डॉ सुनील पांडेय की रिपोर्ट
बरईपार(जौनपुर): मछलीशहर और तेजीबाजार पुलिस की सयुक्त टीम ने लूट में वांछित आरोपी से गुरुवार शाम को मुठभेड़ हो गया। मुठभेड़ में एक गोली बदमाश के पैर जा लगी, घटना वारी पुल से दो सौ मीटर दूर शारदा सहायक खंड नहर पर हुआ।
सिगरामऊ थाना क्षेत्र के बरैया गांव निवासी राजेश पुत्र चौथी राम एवं उसके साथी को वारी पुल के पास सूचना के आधार पर देखा गया। प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर अवशेष नाथ सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ घेराबंदी किया। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। आत्म रक्षार्थ पुलिस ने फायर किया तो बदमाश के पैर में जा लगी। बदमाश के पास से एक नाजायज तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार एक बदमाश भाग निकला। मुठभेड़ में एक गोली प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर के जैकेट पर भी लगी।





