लोनी में धूमधाम से निकाली गई फाल्गुन माह की निशान यात्रा

संदीप गुप्ता संवाददाता की रिपोर्ट
गाजियाबाद। लोनी के बलराम नगर स्थित शिव हनुमान मंदिर द्वारा खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया! श्याम प्रेमियों के लिए फाल्गुन माह का विशेष महत्व है और श्याम प्रेमी इस माह को धूमधाम से मनाते है!
यात्रा में लगभग १००० से १५०० की संख्या में बलराम नगर, लाल बाग, इन्द्रापुरी, गिरी मार्टकेट से महिला और पुरुषों ने भाग लिया और नाचते गाते यात्रा का आनंद लिया! जगह जगह लोगो ने पुष्प वर्षा करके व फ़ुल माला पहनाकर निशान यात्रा का स्वागत किया! निशान यात्रा में मुख्य रूप से ओमपाल सिंह राठी, कलीचरण गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार जीतू वर्मा, जगमोहन अरोड़ा, जसराम, श्याम सखा मंडल के सदस्य अमित गर्ग, विनीत राठी, विकास गर्ग, प्रदीप त्यागी, दीपक नरूला, अमित जैन, संजू वर्मा, रोहित चौधरी आदि ने यात्रा को व्यवस्थित रूप से सफल बनाकर बलराम नगर समापन किया!
