भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जो जागरूक मतदाता है, वह भारत भाग्य विधाता है:- डॉ0 साबिर अली

0 5

गोपाल विद्यालय कोराव में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

—————————————
गोविंद मिश्रा
कोरांव, प्रयागराज। गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोराव प्रयागराज में प्रधानाचार्य की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं द्वारा गोपाल विद्यालय से कोराव बाजार तक मतदाता जागरूकता की रैली निकाली गई। मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं अपने कीमती मत का सही उपयोग करने, खुद मतदान करें व दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें, के उद्देश्य से यह रैली निकाली गई थी। जिसमें पहले मतदान करें फिर जलपान करें। उम्र 18 पूरी है तो मतदान जरूरी है। जो जागरूक मतदाता है वह भारत भाग्य विधाता है। आदि नारे लगाए गए तथा भय, जाति, धर्म या प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मोहम्मद साबिर अली, प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार मीणा, अजय श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, विपिन उपाध्याय, रोहित तिवारी, आशुतोष सिंह, सुरेंद्र तिवारी, अखिलेश पांडेय, रामबाबू और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति अजीत प्रताप सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More