ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत लगे 11 कैमरे, अपराधों पर लगेगा अंकुश

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क
संतकबीरनगर। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक थाना को खलीलाबाद सर्वेश राय के प्रोत्साहन से प्रेरित होकर कस्बा बघौली में भारत मेगा मार्ट के संचालक रजनीकंत द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार कुल 11 सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापित किया गया है। इस कैमरों से मेहदावल खलीलाबाद मार्ग पर अपराधियों के आवागमन व उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। प्रभारी निरीक्षक खलीलाबाद सर्वेश राय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। ऑपरेशन दिनेश अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा जनसामान्य से अपील किया जा रहा है कि वे अपने अपने घरों, कालोनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरुर लगवाएं और कम से कम एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें, जिससे कि अपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। आपका यह छोटा सा प्रयास कानून व्यवस्था बेहतर करने में बहुत कारगर होगा।
