भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा बहला फुसलाकर नाबालिग बच्चे का धर्मान्तरण कराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

0 11

गाजियाबाद ब्यूरो चीफ संदीप गुप्ता

गाजियाबाद। दिनांक 30.05.2023 को थाना कविनगर क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना कविनगर पर आकर एक तहरीर दी गयी कि कुछ दूसरे धर्म के लोगों द्वारा उनके नाबालिग पुत्र को बहला फुसलाकर इस्लाम धर्म की ओर आकर्षित कर लिया गया है, जिसके बाद से उनके पुत्र ने इस्लामिक क्रियाएँ करना प्रारम्भ कर दिया है, तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया, तथा मामले की गम्भीरता को देखते हुये उक्त घटना के तत्काल व सही अनावरण हेतु टीम गठित की गयी।

कार्यवाही का विवरण:- अभियोग पंजीकृत होने के उपरान्त थाना कविनगर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में गम्भीरता व तत्परता दिखाते हुये इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के अवलोकन, एक जैन, 02 हिन्दु लडको व इनके परिजनों से पुछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ की प्रथम चरण में कुछ मुस्लिम लडके अन्य धर्मों के लडको के नाम से आईडी बनाकर मोबाइल व कम्प्यूटर से FORT NITE गेम एप पर गेम खेलते थे, जिसमें कुछ लड़के गेम हार जाते थे तो उन्हें गेम जीतने के लिये आयते पढवाते थे, तथा उन्हे गेम जिताकर विश्वास व भरोसा कायम करते है तथा द्वितीय चरण में discord app के द्वारा मुस्लिम लड़के हिन्दु user id बनाकर हिन्दु लडको से चैट करते थे और बहलाफुसलाकर उन्हे इस्लामिक रितियां रिवाज अपनाने के लिये उकसाया जाता था, तथा तृतीय चरण में प्रतिबन्धित इस्लामिक प्रवक्ता जाकिर नाईक के 2015 के कुछ विडीयों व इस्लामिक स्पीच दिखाकर इस्लाम अपनाने के लिये दुष्प्रेरित करते थे, तथा इस्लामिक कल्चर व रिति रिवाज के सम्बन्ध मे सारी जानकारी उपल्बध कराते थे।

इसी क्रम में इन्होने BADDO नाम की आईडी जिसका असली नाम खान शहनवाज मकसुद पुत्र मकसुद खान निवासी शाजिया आपार्टमेन्ट, देवरीपाडा मुम्बरा थाना मुम्बरा ठाणे महाराष्ट्र है के द्वारा मुख्य रूप से प्रयोजित रुप से किया गया. उसकी तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना की जा चुकी है।

इसके अलावा इस घटना में एक अन्य अभियुक्त जिसका नाम अभियुक्त अब्दुल रहमान उर्फ नन्नी पुत्र महमुद अंसारी निवासी ए 287 सै0 23 संजयनगर थाना मधुबन बापूधाम गाजियाबाद का नाम प्रकाश में आया, जिसके द्वारा इन 02 लडको (जैन व हिन्दु) को उकसाया गया व इस्लामिक गतिविधि में शामिल होने हेतु प्रेरित किया गया, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण:- गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल रहमान उर्फ नन्नी पुत्र महमुद अंसारी निवासी ए 287 सै0 23 संजयनगर थाना मधुबन बापूधाम गाजियाबाद से पूछताछ की गयी तो पूछने पर अभियुक्त ने बताया कि वह कई वर्षों से संजयनगर जामा मस्जिद में नियमित तौर पर नमाज अदा करता है, पहले मस्जिद की कमेटी में सदस्य था किन्तु दो महीने पहले अन्य सभी सदस्यो ने मिलकर कमेटी से बाहर कर दिया था, वह इस्लाम के लिये कार्य, प्रचार- प्रसार करना चाहता था वह गैर मुस्लिम लोगो को इस्लाम के बारे में बताता था इसी क्रम मे करीब 01 साल पहले इसकी मुलाकात दो गैर
मुस्लिम नाबालिग लडको से हुयी, जो गेमिंग एप से भ्रमित होकर इस्लाम की ओर आकर्षित हो रहे थे, तो इसने उन्हे इस्लाम अपनाने को बताया तथा इस्लाम धर्म को सर्वोपरी बताकर उन्हे अपनी बातों से बरगलाया था, वह अच्छी तरह जानता था कि यह दोनों लडके अन्य धर्म के है, लेकिन वह किसी भी सुरत मे इस्लाम धर्म का प्रचार-प्रसार चाहता था वह काफी हद तक अपने प्रयास में सफल हो गया था किन्तु इन दोनों लडको के परिवारवालो को पता चल गया तथा एक युवक के परिवारवालो ने पुलिस मे शिकायत कर दी। मैनें इस बात से बचने के लिये अपने फोन से इससे सम्बन्धित सारी चैट व डाटा डिलिट कर दिया था।

उपरोक्त पुछताछ के आधार पर अभियुक्त के मोबाइल फोन की जांच की गयी तो अभियुक्त उपरोक्त के फोन मे गैर-मुस्लिम युवकों को बरगलाकर इस्लाम धर्म अपनाने के लिये प्रेरित करने के कई साक्ष्य प्राप्त हुये, साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More