भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

नया संसद भवन देश की विविध संस्कृति को भी पेश करेगा- बी.पी. सरोज

0 20

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

दिल्ली। नई दिल्ली में ‘नए भारत के नए संसद भवन’ में मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बी.पी. सरोज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ तथा उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्या से आत्मीय भेंट किया। सांसद बी.पी. सरोज ने बताया कि नया संसद भवन देश की विविध संस्कृति को भी पेश करेगा। राज्यसभा और लोकसभा के साथ-साथ नए संसद भवन में एक संविधान हॉल भी बनाया गया है। इसमें देश के संवैधानिक विरासत की प्रदर्शनी लगाई गई है। जानकारी के अनुसार, नए भवन के लोकसभा में 888 सांसदों की बैठने की क्षमता है जबकि राज्यसभा का आकार लोकसभा के मुकाबले छोटा होगा। राज्यसभा में 384 सांसद बैठ सकेंगे। दोनों सदनों का संयुक्त सत्र लोकसभा चैंबर में होगा। इसमें 1280 सांसद एक साथ बैठ सकेंगे। नए भवन में सांसदों के सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More