भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बेखौफ होकर चोर कर रहे चोरी क्षेत्र में बना दहशत का माहौल , पुलिस नही लगा पा रही चोरों का सुराग

0 21

शिव जी के मन्दिर में बन्द दरवाजे का कुंडी काटकर दान पेटी सहित पांच घंटा उठा ले गए चोर,
घर के सामने से उड़ा ले गए मोटर साइकिल:
——————————————–

डा. दिनेश मौर्य की रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर थानांतर्गत ग्राम हसनपुर में पहले शिव जी के मन्दिर में बन्द दरवाजे का कुंडी काटकर दान पेटी सहित पांच घंटा उठा ले गए पांडेयपुर में शिव शंकर यादव पुत्र श्याम लाल यादव की दो भैंस व पड़िया उठा ले गए बीती 24/25मई 2023की रात्रि में हसनपुर निवासी बिबेक मौर्य उर्फ कलेक्टर के पड़ोस में आई बारात में जहां लोग बारातियों की खातिर दारी में आवभगत करने में लगे हुए थे वही बेखौफ चोर सुपर स्पेलेंडर मोटर साइकिल जिसका न०यू०पी ०70ई जे 9095जिसका रंग काला दरवाजे के सामने खड़ी थी चोर उठा ले गए बारातियों की खातिर दारी के बाद जब घर गए तो दरवाजे पर मोटर साइकिल न देख कर लोगो में अफरा तफरी मच गई काफी देर रात्रि तक खोज बीन करने पर जब नही पता लगा तो सुबह स्थानीय थाने पर पहुंच कर तहरीर देकर चोरी की जानकारी दिए मौके पर पुलिस आकर लोगों से पूंछ तांछ कर के चली गई लेकिन सप्ताह भर के अंदर हुई तीन चोरी में से एक भी चोरी का पता नहीं लगा पाई जिससे एक पर एक हो रही क्षेत्र में चोरी से लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है। अब देखना ये है कि पुलिस क्षेत्र में हो रही चोरी का खुलासा करने व चोरों को पकड़ने में कितना कामयाब हो पाती है ये तो वक्त ही बताएगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More