लैंड जिहाद के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला गाजियाबाद देहात के जिला मंत्री पंडित जय भोले के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी शाल्वी अग्रवाल को पत्र दिया गया

जिसमें भू माफिया महबूब अली पर कार्रवाई की मांग की गईं
गाजियाबाद ब्यूरो चीफ संदीप गुप्ता
गाजियाबाद। लैंड जिहाद के विरूद्ध विश्व हिंदू परिषद जिला गाजियाबाद देहात के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर जिला मंत्री पंडित शशिकांत कौशिक उर्फ पंडित जय भोले के नेतृत्व में लोनी उप जिलाधिकारी को पत्र दिया। और सार्वजनिक और सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करवाने की उप जिलाधिकारी शाल्वी अग्रवाल से मांग की गई जिसमें भूमाफिया महबूब अली पर कार्यवाही की मांग की गई और जो उसने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया है उसको जल्द मुक्त करवाने की मांग की गई।
