एमएलसी चुनाव में पार्टी के साथ विश्वासघात करने के कारण सरोजा सोनी पत्नी कल्लू सोनी का काटा गया टिकट- नगर अध्यक्ष तमजीद अशरफ

के. पी. यादव की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर,जौनपुर। बीते एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा मनोज यादव जी को एमएलसी का उम्मीदवार बनाया गया जिसमे मुंगरा बादशाहपुर के नगर पालिका परिषद में समाजवादी पार्टी के एक ही सभासद थी सरोजा सोनी जो पार्टी के बूथ पे नही आई और ना ही एमएलसी चुनाव में पार्टी के पक्ष में मतदान दिया जिससे विधानसभा नेतृत्व अवगत था और इस नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सरोजा सोनी पत्नी कल्लू सोनी का टिकट काट दिया उक्त बातें प्रेस वार्ता में सपा नगर अध्यक्ष तमजीद अशरफ ने कहा उन्होंने जातिवाद समेत सभी आरोपों को निराधार बताते हुए ये स्पष्ट किया की समाजवादी पार्टी ने जातीय समीकरण और मेहनती कार्यकर्ताओं को देखते हुए नगर में सभासदों का टिकट वितरण किया है लगभग 7000 मुस्लिम मतदाताओं को नज़र में रखते हुए 6 मुस्लिम प्रत्याशी 3000 पटेल में से 4 पटेल प्रत्याशी और 2000 यादव में 3 यादव प्रत्याशी 6 वैश्य समाज के प्रत्याशी और 4 दलित समाज के प्रत्याशी और 1 बिंद समाज के प्रत्याशी को मौका दिया और ये भी बताया की सामान्य सीट भगत सिंह वार्ड में भी एक दलित समाज को मौका दिया है फिर भी बिरदारीवाद का फर्जी आरोप लगाया जा रहा।
