बृजेश क्रय विक्रय सहकारी समिति लि के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए

मोनू शर्मा की रिपोर्ट
माधौगढ़, जालौन ।क्रय विक्रय सहकारी समिति लि से पिछले दिन बुधवार को ग्यारह संचालकों को चुना गया था।क्रय विक्रय सहकारी समिति लि के अध्यक्ष पद हेतु संचालक सिर्फ बृजेश प्रताप सिंह राजावत उर्फ़ पिंटू सिंह राजावत पूर्व प्रधान रूद्रपुरा ने उम्मीदवारी जाहिर करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया। अंतिम समय तक किसी भी संचालक ने अध्यक्ष पद पर नामांकन नहीं कराया तो बृजेश प्रताप सिंह राजावत को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।वहीं सौरभ सिंह को भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। शत्रुघन सिन्ह को तिलहन विकास संघ लखनऊ अखिलेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया उर्फ मोन्टी भदौरिया को यूपीएसएस लखनऊ राकेश सिंह वंदना और अजयकरन सिंह राजावत उर्फ़ छोटे सिंह राजावत पूर्व प्रधान को थोक केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार उरई अनुराग प्रताप सिंह राजावत उर्फ़ बबलू सिंह राजावत पूर्व प्रधान हरौली रामतीरथ हरौली शत्रुघन सिन्ह को जेडीसी बैंक उरई शिवप्रताप सिंह शिवशंकर सिंह अमर सिंह को डीसीडीएफ उरई के लिए निर्विरोध प्रतिनिधित्व दिया ।इस मौके पर रविन्द्र सिंह राजावत पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय प्रताप सिंह राजावत प्रधान प्रतिनिधि कैलोर देवेन्द्र सिंह सिरसा सत्येन्द्र सिंह भदौरिया महेश प्रताप सिंह विधायक प्रतिनिधि आनंद कुमार गुप्ता उर्फ़ बंटी नेता राहुल सिंह राजावत केटी चितौरा सहित सैकड़ों लोगों का तांता लगा रहा।वहीं चुनाव के पूर्व से लेकर अंत तक प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार अपने लाव लश्कर के साथ डटे रहे।
