सिरकोनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम किया गया


भारतीय सहारा
जौनपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडये के मार्ग निर्देशन में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत 25 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक विशेष अभियान के तहत बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज ब्लॉक सिरकोनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर 4 नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी किट व मिठाई उपलब्ध कराया गया एवं कन्या सुमंगला योजना से भी जोड़ा गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत सरकार द्वारा 06 चरणों में आर्थिक मदद उपलब्ध करायी जाती है। इस योजना से बाल विवाह, लिंग भेदभाव जैसी कुप्रथा का भी अंत होगा।

