भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

एसडीएम ने आईएएस और पीसीएस डिजिटल बोर्ड क्लासेस का किया शुभारंभ, एसडीएम ने कहा दृढ़ इच्छा शक्ति से मिलती है सफलता

0 11

थाना प्रभारी ने छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक-

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। कस्बे के गरिमा स्टडी शिक्षण संस्थान में बुधवार को आईएएस और पीसीएस डिजिटल बोर्ड क्लासेस का शुभारंभ व सम्मान समारोह तथा साइबर क्राइम जागरूक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्षता कर रहे रिटायर्ड प्रोफेसर आर.पी सिंह व प्रबंधक विशंभर दुबे तथा डायरेक्टर समर बहादुर सिंह ने मां सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मछली शहर राजेश चौरसिया ने आईएएस और पीसीएस डिजिटल बोर्ड कक्षा का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के बीच किया।
इस दौरान उन्होंने सफलता पर टिप्स देते हुए कहा कि सफलता हासिल करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति का होना जरूरी है। अगर इच्छा शक्ति का अभाव है तो लक्ष्य तक पहुंचना आसान नहीं। छात्र के लिए तो इच्छा शक्ति के साथ-साथ व्यवहार कुशल और सहनशील होना भी अनिवार्य है।
विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि कि किसी अपरिचित व्यक्ति की फोन कॉल आने पर अपने वित्तीय मामले की डिटेल कभी भी शेयर न करें। सोशल साइट के माध्यम से या ऑनलाइन मदद के नाम पर रुपये मांगने वालों को बिना पहचान किए कोई धनराशि न दें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने अकाउंट का विवरण, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नंबर, ओटीपी नंबर व एसएमएस को शेयर न करें वक्ताओं में काशी विद्यापीठ के रिटायर्ड प्रो. आरपी सिंह, राजन सिंह, राकेश मिश्रा, दिसंबर दुबे व सरोज यादव आदि ने सफलता के टिप्स दिएlअलग-अलग क्षेत्रों में चयनित चंद्र बहादुर, मो.चांद साहब, रुचि सिंह रविकांत मूलचंद पटेल व अखिलेश आदि को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम से सम्मानित कियाlविद्यालय की शिक्षिका माया द्वारा सरस्वती वंदना तथा मूलचंद पटेल स्वागत गीत समेत छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किएl संस्था के डायरेक्टर समर बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि एसडीएम राजेश चौरसिया व थाना प्रभारी विवेक तिवारी को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंटकर आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित कियाl कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आर पी सिंह तथा संचालन मूलचंद पटेल ने कियाl इस अवसर पर राजन सिंह ,बी डी तिवारी, डॉ विनय, बिशंबर दुबे ,राकेश मिश्रा, सरोज यादव राकेश सिंह रोहित शुक्ला आनंद तिवारी दिनेश पांडेय, सुरेश व अखिलेश आदि लोग मौजूद रहेl

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More