सामाजिक समरसता एवं सदभाव का त्योहार है होली- पूर्व उप मुख्यमंत्री



आदेश मिश्रा की रिपोर्ट
मुंबई। श्री रामलीला उत्सव समिति पार्क साईट मु. ७९ के तत्वाधान में गत रविवार क़ आयोजित विराट होली स्नेह सम्मेलन में मुख्य अतिथि उ. प्र. से पधारे डा. दिनेश शर्मा पूर्व उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं विधान परिषद सदस्य ने अपने उदबोधन में होली त्योहार सामाजिक समरसता एवं भाई चारे का त्योहार बताया और रामचरित मानस ग्रंथ की उपयोगिता बताते हुवे कहा कि इस ग्रंथ को प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में रखना चाहिए और अध्ययन करना चाहिए डा दिनेश शर्मा ने प्रांगण में उपस्थित विराट जनमानस को होली की शुभकामना देते हुवे कहा कि प्रत्येक उत्तर भारतीय को मुंबई के साथ साथ अपने वतन के विकास में भी हांथ बढ़ाना चाहिए वहां के लोगो को भी रोजगार उत्तपन्न करने वाले संसाधनों पर जोर देने की जरूरत है समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर आर शुक्ल ने मुख्य अतिथि डा शर्मा का मंच पर भव्य स्वागत सत्कार करते हुवे सम्मान चिन्ह,शाल श्री फल आदि भेट किया इस अवसर पर पूर्व सांसद हरिबंस सिंह,पूर्व सांसद रमेश दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता आर यू सिंह,चित्रसेन सिंह, शिव सेना नेता गुलाब दुबे,मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, एन सी पी नेता श्रीकांत मिश्र,नवभारत मुंबई चीफ ब्रजमोहन पांडेय,नगर सेवक विनोद मिश्र,वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर पांडेय, आर टी आई वरिष्ठ पत्रकार अनील गल गली,नरेंद्र उपाध्याय, भोजपुरी हीरो अमरीस सिंह, भोजपुरी हीरोइन राधा सिंह, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष पाण्डेय, रमेश मिश्र, संजय मिश्र,रितेश सिंह,राजकुमार दीक्षित, इस अवसर पर कई दिग्गज उत्तर भारतीय नेता उपस्थित रहे और काशी धाम से पधारे परम पूज्य पंडित श्री मदन मोहन मिश्र जी महाराज जो कि समिति द्वारा आयोजित पंच दिवसीय मानस प्रवचन के उपरांत उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए अपना आशीर्वचन दिया समिति की व्यवस्था में प्रभाकर शुक्ल,दिवाकर मिश्र,अरविंद शुक्ल,दलजीत पांडेय,पत्रकार आदेश मिश्र,आशीष तिवारी,दिनेश सिंह,रामबिलास पाठक,संतोष पाठक,हरीश पांडेय,अवधेश तिवारी,अशोक गुप्ता,राजन सिंह,शैलेंद्र गुप्ता,शुभम सिंह,दिनेश यादव,सुरेश पांडेय,प्रवचन संचालन दलजीत पांडेय और होली मिलन समारोह मंच का संचालन राजेश सिंह ने किया और अंत में समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर आर शुक्ल ने आए हुवे सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

