भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चे को सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया

0 10

संदीप गुप्ता की रिपोर्ट

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में 8 मार्च 2023 को चौकी गुलाब वाटिका पर एक व्यक्ति अनुज पुत्र सतपाल चौहान निवासी जवाहर नगर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद गुमशुदा हालत में एक बच्चे उम्र करीब 3 वर्ष जो कि लड़की के कपड़े पहने हुए था। तथा कपड़ों व चेहरे रंग व गुलाल लगा हुआ था। फिर वो चौकी गुलाब वाटिका पर लेकर आए थे।बच्चे का चेहरा सही पहचान में नहीं आ रहा था। बच्चे को अनुज उपरोक्त के साथ उनके घर पर ले जाकर अनुज के घर पर में उपस्थित महिलाओं ने नहलाकर साफ कपड़े पहनाए गए।तथा उसकी पहचान लड़के के रूप में हुई। उसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बच्चे को साथ लेकर थाना क्षेत्र में गली व मोहल्ले में जानकारी और जान पहचान कराते हुए जब पुलिस टीम सोनिया नगर मोहल्ले में पहुंची,तो महावीर सिंह निवासी मकान नंबर 125 पटवा मंदिर के पास सोनिया नगर ने उक्त बच्चे को अपना पुत्र बताया।घर के आसपास के लोगों से भी पता किया गया, तो उन्होंने भी उक्त बच्चे को महावीर सिंह उपरोक्त का ही बताया।वही पुलिस द्वारा बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More