अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार हुआ स्वागत


सुधीर कुमार सिंह,मुन्ना की खास रिपोर्ट
बदलापुर जौनपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुखबीर सिंह भदौरिया व प्रीत कुमार प्रदेश अध्यक्ष का बदलापुर कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुखबीर सिंह भदौरिया द्वारा संगठन के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने कहा कि बदलापुर के संगठन को और मजबूत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि समाज मे फैली बुराई और अत्याचार से लड़कर न्याय दिलाए ताकि एक नए राष्ट्र का निर्माण हो सके। इस मौके पर मृगेंद्र सिंह राष्ट्रीय समन्वयक, रमाकांत सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री संतोष सिंह ,अध्यक्ष जौनपुर यादवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अंकुर भदौरिया, यूथ अध्यक्ष राजेश सिंह गुड्डू जिला महासचिव, रोहित सिंह अधिवक्ता, जितेंद्र प्रताप सिंहअधिवक्ता, गुलाब सिंह, कुलदीप सिंह लकी, मनोज सिंह, अनुपम सिंह, राजेश सिंह योगेंद्र प्रताप सिंह ,सुशील कुमार निगम, आदि लोग उपस्थित रहे।
